Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह

Etawah News: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 6 बाइक समेत चार गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना क्षेत्र इकदिल पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक और मोबाइल चोर गिरोह को मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। जिसमे चार बदमाश को इकदिल क्षेत्र के कल्याणपुर तिराहा पर गिरफ्तार किया गया।  पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दो मोबाइल बरामद किए गए। उनके बारे में पूछताछ के दौरान आरोपियों मोबाइल चोरी होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर 6 चोरी की मोटर साइकिल, 9 एंड्रॉयड और 2 कीपैड फोन बरामद हुए है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया है कि इकदिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल सवार चार युवकों पूछताछ की गई। उनसे पूछताछ में सामने आया कि यह मोबाइल और बाइक चोरी करके ईट भट्ठे के लोगों को बेचते थे। इनका एक साथी फरार है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।  पकड़े गए आशीष, अंकित, अभिषेक, और एक नाबालिग को पुलिस जेल भेज रही है। इकदिल पुलिस को इनाम के तौर पर दस हजार देने की घोषणा की है।

Etawah News: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का इटावा पुलिस ने किया भंडाफोड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इटावा पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 10 बाइक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार इनाम देने की घोषणा की है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा पर सोमवार को पुलिस और एसओजी टीम संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग कर रही था। तभी दो बाइक पर 4 लोगों को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उनको इशारा करके रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस देखकर बाइक कोकपुरा शाला की ओर भगाने का प्रयास किया। पुलिस पीछा करके आईटीआई चौराहा पर बल प्रयोग करके पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उनसे वाहनों के पेपर मांगे लेकिन चारों व्यक्ति दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोग विभिन्न राज्य और जिलों से बाइक को चोरी करते थे। उनके नंबर प्लेट चेचिस बदलकर मोटर साइकिलों को फाइनेंस की बताकर बेचने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि न्यू ढाबा के सामने क्षतिग्रस्त मकान से आठ बाइक और बरामद की। जिसमें जांच पड़ताल में पता चला कि सभी मोटर सा...