ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनता कॉलेज बकेवर में कृषि विभाग इटावा के सौजन्य से गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन संगोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डा राजेश किशोर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जैविक खेती के बारे में बताते हुए प्राकृतिक कृषि के महत्व का जिक्र किया। कृषि उपनिदेशक आर.एन सिंह ने कीटनाशकों के कम प्रयोग पर जोर दिया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा उसके लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डा एम पी सिंह ने समन्वित फसल प्रबंधन के अंतर्गत प्रत्येक जीव पर्यावरण एवं भूमि को सुरक्षित रखने के महत्त्व को बताया। डा. मनोज यादव ने बीज के संशोधन के बारे में बताया। कृषि उपनिदेशक आर.एन सिंह ने अपने संबोधन में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती में अंतर को समझाते हुए, वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें