Etawah News: पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ भरथना प्रत्याशी के पुत्र को शक की आशंका में किया गिरफ्तार
ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: भरथना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सयुक्त रूप एक गेस्ट हाउस से शराब बरामद की जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रूपये है। साथ ही पकडे गये आरोपियों के पास से इंडीवर कार भी बरामद की हुई है।जिस देसी शराब के ठेके से शराब लाई गई उस ठेकेदार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने ठेका निरस्त करने की डीएम से मांग रखी है। पकड़ा एक आरोपी पूर्व की सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री बताए जा रहे है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भरथना पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी, कि भरथना चेयरमैन पद के प्रत्याशी चोरी छिपे चुनाव में शराब और रुपए बांटने को कोशिश में है। तथा ऊसराहार रोड स्तिथ शिवा गेस्ट हाउस में ब्लैक फोर्ड इंडीवर में शराब रखी है। जोकि चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए शराब लाई गई है। इसके बाद एसओजी, सर्वलांस टीम, भरथना पुलिस, आबकारी टीम ने शिवा गेस्ट हाउस में छापेमारी की और कार से 37 पेटी देशी शराब करीब 300 लीटर, चार युवक और तलाशी में 65 सौ रुपया पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने अंकित यादव पुत्र अजय कुमार यादव उर्फ गुल्लू यादव भरथना से चेयरमैन पद प्रत्याशी, गौरव य...