ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुख्य विकास अधिकारी इटावा के दिशा निर्देशन में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्यरत संस्था ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के द्वारा स्कूल सेफ्टी (एसएस) ,स्कूल डिजास्टर मेंनेजमेंट प्लान (एसडीएमपी) के तहत राज्य आपदा विषयक सर्प पहचान,सर्पदंश उपचार व सर्पों का महत्व विषय पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कालेज ऑफ फार्मेसी में कई सैकड़ा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सही जानकारी से ही बच सकती है सर्पदंश के रोगी की जान: डॉ आशीष त्रिपाठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता,पर्यावरण एवं वन्यजीव के ब्रांड एम्बेसडर एवं मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इण्डिया के यूपी कोर्डिनेटर,वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से सर्पो की सरल पहचान करने से जुड़ी कई छोटी छोटी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुये बताया कि,कभी भी सर्पदंश की स्थिति में मरीज को बिल्कुल भी घबराने नही देना चाहिये क्यों कि,ज्यादा घबर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें