Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन

Etawah News: स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन हुआ आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नुमाइश पंडाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सेनानी एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग करते हुए कहा कि जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णलाल जैन के नाम से इटावा बस स्टैण्ड का नामाकरण स्व. श्री कृष्णलाल जैन बस स्टैण्ड किया जाये। इसके साथ सड़कों के नाम सेनानियों के नाम से रखे जाएं।  संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आजाद भारत में लोकतंत्र की स्थापना करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व उसके परिजनों की दशा और दिशा सुधारे जाने के लिए शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई। वर्तमान परिस्थितियों में लागू पेशन नियमावली 1975 में संशोधन व संवर्धन करने की नितान्त आवश्यकता है। सेनानी आश्रितों की समस्याओं एवं अन्य नौ सूत्रीय राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सीडीओ को सौपा गया। आकाशदीप जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र,जो कि जिलाधिकारी स्तर से निर्गत किया जाता है उसको बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाये, जिससे उनके आश्रितों को परेशानी का सामना न करना पड़े एवं सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं सुगमता स...