Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 21 गरीब कन्याओं का विवाह

Etawah News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने कराया 21गरीब कन्याओं का विवाह

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: भारत विकास परिषद "संस्कार" ने 21 कन्याओं के हाथ पीले किए।  हालांकि इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को मौजूद रहना था, मगर वह लखनऊ में व्यस्तता के कारण नहीं आ सके, मगर उनके पुत्र और पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर ने इस सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेकर सभी 21 नव दंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। भाविप संस्कार शाखा जसवंतनगर पिछले 14 वर्षों से हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती आ रही है। पिछले वर्ष तक इस संस्था ने 205 निशुल्क विवाह संपन्न कराये थे। रविवार को 21 जोड़ों की और शादी कराकर इस संख्या को 226 तक पहुंचा लिया। वाकायदा वरमाला और भांवर पड़वा कर यहां मिडिल स्कूल के प्रांगण में शादियां हुईं और भरपूर दहेज हर-हर जोड़े को संस्था ने प्रदान की। इस अवसर पर समारोह स्थल खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। कई जिलों से दूल्हे दुल्हन और उनके परिजन इस विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। इससे पूर्व 21 दूल्हों की बारात घोड़ियो, बग्घियों पर सवार होकर, आधा दर्जन बैंडों के साथ नगर की सड़कों से निकली और समार...