Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जयंती

Etawah News: छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पुरबिया टोला स्थित के0के0 इंटर कॉलेज में छत्रपति शाहूजी महाराज जयन्ती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरबिया टोला की प्राचीन परंपरा में शुमार रहे श्री जगदीश विजय नाटक क्लब के बुजुर्ग कलाकारों द्वारा किया गया।  डा०श्रीकान्त वर्मा ने स्वागत भाषण एवं छत्रपति शाहूजी महाराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में कुर्मी समाज के होनहार बच्चों का नृत्य गायन का प्रस्तुतीकरण किया, श्री कृष्ण वर्मा, अधिशासी अधिकारी, रेडियो स्टेशन आगरा द्वारा अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इंजिनियर अजय वर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने कुर्मी क्षत्रिय समाज पुरबिया टोला इटावा संस्था के गठन एवं इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं थीम पर फोकस करते हुए उपस्थित समाज के नागरिकों को उच्च शिक्षा व्यापार शादी विवाह में पुरबिया टोला से बाहर निकलने का मंत्र दिया लोगों को उनकी आर्थिक तकनीकी शिक्षा योग्यता क्षमता के अनुसार लोकल स्तर, प्रदेश स्तर,देश स्तर पर रोजगार दिलाने एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए बल दिया। क्षित...

Etawah News : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरजप्रकाश की जयंती मनाई, टीबी रोगियों को दी आहार पोटली

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी 103वी  जयंती के अवसर पर आज जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र इटावा में टीबी रोगियों को पोषण आहार पोटली का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद तुलसी शाखा के अध्यक्ष डॉ कैलाश चंद्र यादव ने टीबी रोगियों को गोद लेते हुए कहा कि टीबी रोगियों को दवा के साथ अच्छा पोषण आहार  की भी आवश्यकता होती है जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो सके। इसी कारण आज पांच टीबी रोगियों को तुलसी शाखा द्वारा गोद लिया गया है। इस आयोजन में तुलसी शाखा की अंजू चौधरी, मंजू सिंह एवं प्रीतम खन्ना की उपस्थित रहीं। तुलसी की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना जी द्वारा डॉक्टर सूरज प्रकाश जी के व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के उनके कार्यों के विषय में उपस्थित लोगों को बतलाया गया।  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शिवचरण हेंब्रम ने कहा कि 2025 तक टीवी मुक्त लक्ष्य प्राप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के साथ प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीवी रोगियों को समाजसेवी संस्थाओं, व्यवसायिक घरानों, सरकारी कर्मचारियों आदि से संपर्क कर निश्चय ...