ब्यूरो संवाददाता इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पिलुआ हनुमान मंदिर पर नैजा व झंडा में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय की हे जब वह ज्वारे विसर्जन करने के लिए नदी में उतरा था। हादसे के बाद साथ आए परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखारों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया। फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद के चितावाली का रहने वाला अजय राठौर पुत्र मोहर सिंह ( 20) नगला हुलासी मलाजनी जसवंतनगर स्थित अपनी ननिहाल में मामा राजेन्द्र सिंह के घर आया था। मंगलवार को गांव के ही कमल सिंह पुत्र गुलाब सिंह के यहां से आए झंडे में गांव के लोग ट्रेक्टर ट्राली से रुरा गांव में स्थित पिलुआ महावीर हनुमान मंदिर पर ज्वारे व कुंड विर्सजन करने आए थे। जिसमें अजय भी शामिल होकर गया था। दोपहर करीब दो बजे जब अजय कुमार ज्वारे विर्सजन करने के लिए साथ गए लोगों के साथ मंदिर के पीछे बह रही यमुना नदी में उतरा तभी अचानक से वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। यह देखकर अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर अफरा-तफरी क...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें