Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिव्यांग

Etawah News: भाजपा सदर विधायक ने दिव्यांगों को बांटी बैटरी चलित ट्राई साइकिल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिव्यांगों को चलने फिरने में परेशानी ना हो और वे अपना काम सुगमता से कर सके इसके लिए उन्हे उपकरण दिए जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 40 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी। यह साइकिलें प्रदेश सरकार की दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के तहत दी गई हैं। सदर विधायक ने कहा कि ट्राई साइकिल से दिव्यांगों को अपने दैनिक कार्यो को करने, आवागमन में सुविधा होगी। इससे वे अपने रोजगार के स्थल पर भी आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होने कहा कि सरकार सभी वर्गो का ख्याल रख रही है और सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गईं हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत जिले को 60 बैटरी चलित साइकिल मिली है जिसमे से 40 साइकिल वितरित की गई हैं। शेष 20 साइकिल जल्द ही वितरित कर दी जाएंगी।  सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा है कि अगर सरकार अपनी संस्कृति के मुताबिक किसी भी स्थान का नाम बदलने का विचार करती है तो फिर यह बेहतर निर्णय रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृत की ओर जाने के लिए हर किस...

Etawah News: दिव्यांग अपने आधार प्रमाणीकरण 10 अक्तूबर तक कराये

ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीनदयाल ने सभी दिव्यांगजनों के आधार प्रमाणीकरण कराये जाने के सम्बन्ध में लक्ष्य का निर्धारण करते हुए आधार प्रमाणीकरण का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीनदयाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा है कि पंचायत सहायक के माध्यम से सभी दिव्यांगजनों का आधार प्रमाणीकरण 10 अक्टूबर तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त करा दें। यह भी कहा है कि इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।