Etawah News: घर में घुसा 9 फ़ीट लम्बा खरतनाक मगरमच्छ, दहशत में गुजरी ग्रामीणों की रात, डॉ आशीष ने किया रेस्क्यू
ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल जेल महोला इटावा के सामने स्थित ग्राम जैतीया में एक किसान हरनाम सिंह के घर मे देर रात्रि एक खतरनाक मगर घुस आया जिसकी लम्बाई 9 फ़ीट व उम्र लगभग डेढ़ से दो वर्ष रही होगी। देर रात्रि लगभग 11 बजे वन विभाग व स्थानीय पुलिस द्वारा जनपद के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को घर मे मगर के घुसे होने की सूचना दी गई। तब उनकी सलाह पर देर रात्रि में रेस्क्यू को टाल कर मगर को घर का दरवाजा बंद कर घर मे ताला लगाकर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। तड़के सुबह होते ही 6 बजे डॉ आशीष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर कठिन रेस्क्यू शुरू किया तब लगभग 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत करने के बाद उस बेहद गुस्सैल मगर को बिना किसी नुकसान पहुंचाये ही कमरे से सुरक्षित बाहर निकाल कर सुरक्षित रूप से पकड़ कर वन विभाग के वाइल्डलाइफ विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। तत्पश्चात उसे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कान्त शुक्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय चम्बल सेंचुरी में ले जाकर छोड़ा दिया गया। जनपद इटावा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्य कर रही ...