ब्यूरो संवाददाता इटावा : जैन समाज के महिलाएं पुरुष बच्चों ने लालपुरा जैन धर्मशाला से शहर के प्रमुख मार्ग बलदेव चौराहा, तहसील नगर पालिका, पक्की सराय, नौरंगाबाद से शास्त्री चौराहे तक विशाल कैंडल मार्च निकाला। जिसमें जैन समुदाय की महिलाएं पुरुष बच्चे हाथों में पचरंगा झंडा एवं कैंडल लेकर केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए मांग कर रहे थे झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर जी पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है उसको वापस लिया जाए। शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जैन समाज इटावा के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए कैंडल मार्च में शामिल हुए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी जो अनादि काल से झारखंड में स्थित है जिसको वन मंत्रालय द्वारा पवित्र जैन तीर्थ को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है यह उ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें