Etawah News: नेता जी के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट के उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य
ब्यूरो संवाददाता इटावा : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इटावा आकर अपने व्यस्त दौरे से सभी को साधने का प्रयास किया। जिसमे विकास भवन के नवीन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को शुरू करने से पहले देश और उत्तर प्रदेश के बड़े नेता रहे मुलायम सिंह यादव को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मिडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा पेश करते हुए कहा की नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का ही कमल खिलेगा। आप सभी को अवगत होगा की नेताजी के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितना सम्मान करते थे इस बात का अंदाजा 2014 और 2019 के संसदीय चुनाव में लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार ही नहीं किया।