Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागरूकता अभियान

Etawah News : सड़क सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के आठवे दिन यातायात पुलिस व आरटीओ की टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मोडिफाइड साइलेंसर व नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया। सड़को पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। ARTO इटावा एवं प्रभारी यातायात इटावा ने संयुक्त अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट / हेल्मेट का प्रयोग करने व वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

Etawah News: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: परिवहन विभाग व मनोरम बजाज ऑटो द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों व यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उन्हें जागरूक किया गया। कार्यकम में मौजूद सैकड़ो ऑटो चालकों को एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने यातायात नियम का पालन करते हुए वाहन चलाने के दिशा निर्देश दिए। परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था को नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी जो लोग मानने को तैयार नहीं है, उनके खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि सड़क हादसों में ऑटो चालकों की लापरवाही भी एक बड़ी बजह बनती है, इसलिए यदि ऑटो चालक जिम्मेदारी से वाहन चलाये तो सड़क हादसों को रोकने में मिलेगी मदद साथ ही साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के टी ओ विवेक खरबार, मनोरम ऑटो के आर एम कपूर, बजाज ऑटो के कार्तिकेय समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Etawah News: श्रम विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं थाना ए एच टी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव ने  संयुक्त रूप से बाल श्रम को रोकने के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जन जागरूकता अभियान चलाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सुदर्शन जैन सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव के साथ जागरूकता अभियान में शामिल हुए और लोगों से अपील की अपने अपने प्रतिष्ठानों पर छोटे-छोटे बच्चों को काम पर ना लगाएं। जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने व्यापारियों से अपील की श्रम विभाग द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें व्यापारी सहयोग करें और अपने अपने प्रतिष्ठानों पर नाबालिक बच्चों को नौकरी ना दें। यह अभियान आज शहर के पचराहा, गुदरी बाजार आदि स्थानों पर चलाया गया।