संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : चैत्र नवरात्रियां शुरू हो गई है और नगर की आराध्य देवी केला गमा देवी के मंदिर पर देवी भक्तों की भीड़ पहले दिन से ही जुटने लगी है। केला देवी मैया का मंदिर जसवंतनगर के मुख्य बाजार में छोटे चौराहे से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह देवी मंदिर वैसे तो सैकड़ों वर्ष पुराना है, मगर पहले देवी एक नीम के पेड़ के नीचे विराजित रहती थी। बाद में सन 75 के आसपास इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और अब यह भव्य मंदिर है। इस मंदिर की देखरेख शिवबारात उत्सव समिति, जसवंत नगर के हाथों में है । इस मंदिर पर शुरू से ही एक पुजारी बाबा जो बौने कद के थे, उन्होंने इस मंदिर के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन होने के बाद एक युवक लाला भैया, जिन्होंने इस मंदिर में देवी भक्ति करते हुए पुजारी का पद भी पाया,उनका भी अभी कुछ वर्षों पहले निधन हो गया। केला देवी मैया पर इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु खास तौर से महिलाएं सवेरे से ही देवी दर्शन को आने लगती हैं। दिन भर देवी का दरबार खुला रहता है। सुबह और शाम को जब आरती होती है, तब सैकड़ों की भीड़ जमा होती है। देवी मैया...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें