Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत विकास परिषद तुलसी

विश्व जल दिवस: पानी सबसे कीमती संसाधन, बचाने पर दें जोर : भारत विकास परिषद तुलसी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल कृष्णापुरम में वैश्विक जल दिवस के अवसर पर जल के महत्व को  समझाते हुए इसे बर्बाद होने से रोकने की शपथ तुलसी अध्यक्ष डॉ कैलाश  यादव द्वारा दिलाई गयी।  इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि हम पानी को सिर्फ बचा सकते हैं बना नही सकते हमारे जल स्रोत अत्यधिक दोहन से प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं इसका बचाव हम सबको मिलकर करना होगा।  पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि  पानी की एक-एक बूंद बहुमूल्य है यदि किसी नल से एक सेकंड में एक बूंद गिरती है तो वर्ष भर में 11000 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है, हमें जल के महत्व को समझना चाहिए और व्यर्थ होने वाले पानी को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। जल जीवन जल है सुधा , जल धन है अनमोल। बूँद बूँद है कीमती , समझें इसका मोल।। जीव जगत जल मूल है , जल जीवन आधार। दुरुपयोग मत कीजिए , व्यर्थ बहा बेकार।। इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका नीलिमा चौधरी, शमीम बेगम, सचिव मंजू सिंह, संगठन सचिव अंजू चौधरी, रश्मि यादव, मौसमी पाल, नीतू सिंह,  अवधेश कुमार सहित विद्याल...

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी का दायित्व ग्रहण समारोह पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी  का दायित्व ग्रहण समारोह  कृष्णापुरम स्थित पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि  डॉ मुकेश यादव, विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव,  विशिष्ट अतिथि आनंद मित्तल, इंदु कुलश्रेष्ठ प्रांतीय संस्कृति प्रभारी जिला समन्वयक  अच्युत कृष्ण मिश्र, विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह प्रधानाचार्य एवम् शाखा के दायित्वधारियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलन  किया। परिषद की परंपरा अनुसार सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदेमातरम गीत गाया तत्पश्चात सभी ने अपना व्यक्तिगत परिचय दियाl तुलसी के सदस्यों के द्वारा मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवम् मार्गदर्शक शिवमंगल सिंह एवं नरेन्द्र नाथ वर्मा ने  मंचासीन अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सभी आगंतुकों का पुष्प रूपी शब्दों से स्वागत किया साथ ही परिषद का सूक्ष्म परिचय वरिष्ठ सदस्य शमीम बेगम द्वारा दिया गया। शाखा के नवीन ...

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने आगामी सत्र के लिए जिला कार्यकारिणी घोषित की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी की सदस्य अर्चना चौबे के कचहरी रोड स्थित व्यावसायिक परिसर यामहा स्कूटी शोरूम पर शाखा का आगामी सत्र के दायित्वधारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें डॉ कैलाश यादव को अध्यक्ष, मंजू सिंह को सचिव एवं पंकज कुमार सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष एवं नीतू सिंह को महिला सयोजिका पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर नीलिमा चौधरी, संगठन सचिव अंजू चौधरी महिला सह संयोजिका करुणा बंसल का भी आगामी सत्र हेतु सर्व सम्मति से निर्वाचन हुआ। शाखा का यह निर्वाचन चुनाव अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ एवं संजय मिश्रा  की देखरेख मे सभी की सहमति से किया गया। आज की बैठक मे प्रीतम खन्ना, पूरन सिंह पाल, शमीम बेगम, नीलिमा चौधरी, अनीता सिंह, दिनेश कुमारी, सुशीला राजावत छाया चौबे, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, करुणा बंसल, डॉ गीता श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, शुची पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । अन्त मे सभी का आभार अध्यक्ष अंजू चौधरी ने व्यक्त किया। फिलहाल दायित्व ग्रहण होने तक पुरानी टीम ही सभी के सहयोग से काम करती रहेगी।

Etawah News: भारत विकास परिषद तुलसी ने वार्षिक परिवार मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी का वार्षिक परिवार मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ  वृंदावन गार्डन में मनाया गया। यह आयोजन तुलसी की सदस्य नीतू भदौरिया के आवास स्थित वृंदावन गार्डन मे गोपाल जी के मंदिर के सम्मुख सुंदरकांड पाठ के साथ प्रारम्भ हुआ। इस आयोजन को रोचक बनाने के लिए उपस्थिति सदस्यों  ने परिजनों  के साथ मिलकर भजन भक्तिमय गीतों, चौपाई व छंदों की अंताक्षरी  का भी आयोजन किया । संगीत शिक्षिका करुणा बंसल ने कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर चले आना तो शुची पांडे ने रात  श्याम सपने में आए भजन को अपने मधुर कंठ से गाकर सभी को मंत्रमुग्ध  कर दिया । गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा रचित जन जन की आस्था की केंद्र बिंदु रामचरितमानस की चौपाईयो के मध्य  नीलिमा चौधरी ने अन्य लोगों के सहयोग से दोहे एवं छंद रसपूर्ण अंदाज मे गाये जिस पर उपस्थित मातृशक्ति ने बारी-बारी से प्रभु के सम्मुख सुंदर नृत्य भी किया । सभी लोगों ने मिलकर देर तक चले इस आयोजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया । चन्द्रमुखी दुबे, राम नारायण वर्मा, डॉ अनुराग, अनीता सिंह एवं दिनेश कुमारी आदि ...

Etawah News: महिला सशक्तिकरण प्रोत्साहन हेतु आगामी 27 नवम्बर को प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: स्वस्थ, समर्थ व संस्कारित भारत बनाने को संकल्पित  भारत विकास परिषद अपने बहुआयामी प्रकल्पो के माध्यम से समाज में विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहता है।  नारायण कॉलेज में आज आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय संरक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बसाओ  कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों को शिक्षित  व संस्कारित करना उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक करना संबंधी विभिन्न कार्यक्रम परिषद अपनी शाखाओं के माध्यम से आयोजित करता है।   प्रांतीय महिला संयोजिका सुशीला राजावत ने कहा कि  ब्रह्मावर्त प्रांत की विभिन्न शाखाओं ने अपने क्षेत्र में जो कार्यक्रम वर्षभर  बेटियों व महिलाओं के कुपोषण, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित  आयोजित किए हैं उनकी चर्चा एक ही पटल पर एक दूसरे से साझा करना एवं दूसरे अन्य लोगों को उन कार्यक्रमों के द्वारा प्रेरित करने का कार्य करने के उद्देश्य से वर्ष में एक बार प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन परिषद द्वारा किया जाता है।  इस वर्ष का प्रांतीय महिला सम्मेल...

Etawah News: सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों  की श्रंखला में हिंदी दिवस के अवसर पर शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में आज के समय में हिंदी की उपयोगिता नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि सुमन यादव ने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हिंदी को ठीक से ना तो बोल रही है ना ही समझ रही है। राष्ट्रभाषा हिंदी भारत माता के माथे की बिंदी है यह एक दूसरे को प्रेम से जोड़ने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।  हमें इसका प्रयोग अपने जीवन में किसी एक दिन विशेष पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन करना होगा तभी हम सभी मिलकर इसे इसका  वास्तविक सम्मान दिला सकेंगे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की शिक्षिका वंदना सक्सेना एवं  कोषाध्यक्ष मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से पूर्ण की। संयोजिका श्यामला पांडे ने विजेताओं के नाम घोषित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रगति चतुर्वेदी ने प्रथम, स्वेच्छा यादव ने द्वितीय...

Etawah News: भारत विकास परिषद तुलसी द्वारा थाल सजाओ व फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा सांस्कृतिक पखवाडे के अंतर्गत इंद्रिय विकास, थाल सजाओ व फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ कैलाश यादव जी के आवास पर स्थित पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में  विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि यादव के संयोजन में  किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रकाण्ड विद्वान वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवेश शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि शिक्षा किसी भी माध्यम से दी जाये,परन्तु अपनी भारतीय संस्कृति के अनुसार ही होनी चाहिए। अँग्रेज़ी माध्यम से भले ही शिक्षा दें, परन्तु अँग्रेजियत हावी नहीं होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में लगभग चार दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष अंजू चौधरी, सांस्कृतिक सप्ताह प्रभारी  शमीम  बेग़म कोषाध्यक्ष मंजू सिंह, सदस्य पंकज कुमार सिंह चौहान, शुचि पाण्डेय व अवधेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। थाल सजाओ प्रतियोगिता में सौम्या ने प्रथम व लक्षिता ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इन्द्रिय विकास प्रतियोगिता में कुछ अनाज दिखाकर उनके नाम नन्हें मुन्ने बच्...

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा यंग जीनीयस एकैडमी में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक पखवाड़ा के कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओमकुमारी ने मंच से सम्मानित होने के बाद  विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि एक शिक्षक के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य अपने शिष्य को जटिल से जटिल तथ्यों को सरल तरीकों से समझाकर उसकी राह आसान बनाना है।  विद्यार्थी को भी चाहिए कि वह अपने गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण कर अपना लक्ष्य प्राप्त करें।  विशिष्ट अतिथि डॉ ध्रुवकुमार गुप्ता ने शाखा द्वारा सम्मान प्राप्त कर अपने सम्बोधन में कहा कि हमे विज्ञान या साहित्य के विषयों को मातृभाषा के माध्यम से प्रेरक आयामों का प्रयोग करते हुए  अपने शिष्यों को पुष्पित व पल्लवित करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रीतम खन्ना ने सम्मानित होने के बाद कहा कि शिक्षक व सड़क दोनों एक जैसे होते हैं जो खुद तो वही के वही बने रहते किंतु दूसरों को उसकी मंजिल तक पहुंचा देते हैं बच्चों को चाहिए कि अपने माता पिता की तरह...