ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: कस्बा क्षेत्र अंतर्गत लंगूर की मठिया के पास रॉयल कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली मौजूद 18 वर्षीय मुस्कान पुत्री स्व जगदीश कुमार ने घर के अंदर बने कमरे की चौखट के कुंडा से दुपट्टा के फंदे से फांसी लगा ली। मां रजनी देवी ने घर पर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा बंद था, देर तक खटखटाने के बाद नही खुलने पर पड़ोसियों व पुलिस को जानकारी दी। जिस पर एसएसआई जय सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज मलोक चन्द्र व उपनिरीक्षक पूर्णा तिवारी आदि मौके पर पहुंचे और छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। वहां देखा तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भर कर जिला पोस्टमार्टम भेजा गया। मृतिका के ममेरा भाई नितिन ने बताया, " मुस्कान घर में अकेली थी, उसकी दो छोटी बहन व एक भाई स्कूल गया था। मां रजनी देवी पूड़ी-कचौड़ी बेलने का काम करती हैं। वह भी घर पर नहीं थी, वापस आने घटना की जानकारी हुई। मुस्कान के पिता का 6 वर्ष पहले निधन हो गया था। मुस्कान की शादी 6 फरवरी को होनी थी। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का कार्य करती थी।"
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें