Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यात्रियों को पीटा

Etawah News : प्राइवेट बस यात्रियों को दबंग बस चालक व साथियों ने पीटा, 2 दबंग गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सिविल लाइन इलाके के ईदगाह के पास हमीरपुर के राठ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस के चालक और अन्य लोगों ने बस यात्रियों के साथ मारपीट की। हमीरपुर जिले की पनवाड़ी से सभी मजदूर राठ होते हुए दिल्ली जा रहे थे। जिस बस के जरिए दिल्ली जाना तय हुआ था, उसका औरैया और उरई के बीच डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। देर होने पर बस सवार मजदूरों की ओर से हंगामा किया गया।  इसी हंगामे के बीच एक कांच का शीशा टूट जाता है, जिसके बाद दूसरी बस के जरिए सभी मजदूरों को इटावा के रास्ते दिल्ली भेजा जाना सुनिश्चित किया जाता है। लेकिन पहले वाली बस का चालक अपने कई अन्य साथियों को लेकर शास्त्री चौराहे पर पहुंचता है। जहां पर बस से उतारकर कई लोगों के साथ मारपीट करता है। जिससे करीब 5 लोग मामूली रूप से घायल हो जाते हैं। इस घटना की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को मिलती है तो बस को ईदगाह पर रोक कर गहनता से जांच की जाती है। उन दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सक्रिय किया जाता है। बस यात्रियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद खासी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने इस स...