Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ओवरलोड वाहन चालक

Etawah News: ओवरलोड वाहन चालकों से धन उगाही मामले में सिपाही निलंबित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएसपी ने थाना सैफई पर तैनात आरक्षी अजय कुमार को अवैध खनन कर रहे वाहनों से धन उगाही करने के मामले में निलंबित कर दिया। एसएसपी ने अवैध खनन ओवरलोड वाहनों की शिकायतों के चलते बढ़पुरा क्षेत्र स्तिथ उदी चंबल पुल चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और मानक के अनुसार वाहनों के प्रपत्र जांचने के निर्देश दिए। एसएसपी संजय कुमार ने मंगलवार को अवैध खनन ओवरलोड परिवहन की रोकथाम के लिए बढ़पुरा क्षेत्र के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। सैफई थाने के सिपाही अजय कुमार को अवैध ओवरलोड वाहनों से धन उगाही की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस और माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने दो दिन पहले ही जिले की कमान संभाली है। जिसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित करने की पहली कार्रवाई की। जिले में बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश से अवैध ओवरलोड मौरंग, डस्ट और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। जिसमें बड़े माफिया, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी से लेकर कर्मचारी धंधे से फल फूल रहे हैं। ओवर लोडिंग की लंबे समय से शिकायते सामने आ रह...