Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला का शव

Etawah News: ट्रेन से टक्कर के बाद 7किमी तक घसीटता रहा महिला का शव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन भरथना रेलवे स्टेशन के समीप गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर महिला का शव 7 किलोमीटर तक घसिटता रहा। ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन में शव के फंसे होने के चलते ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक इंजन में फंसे महिला के शव को बाहर निकाला। इस दौरान ट्रेन लगभग 40 मिनट तक बीच ट्रैक पर रुकी रही। सुबह समय करीब साढ़े 5 बजे मोहल्ला आदर्श नगर यादव नगर निवासी अनीता पोरवाल पत्नी स्वर्गीय संजय पोरवाल रोज की भांति से रेलवे लाइन किनारे टहल रही थी तभी भागलपुर से चल कर आनंद विहार टर्मिनल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में अनीता पोरवाल आ गई। जहां पर वह चपेट में आई। वहां पर उनका मोबाइल और घर की चाबी छूट गई। जबकि उनका शव गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर सरकता हुआ लगभग 7 किलोमीटर दूर जा पहुंचा। ट्रेन के लोको पायलट को इंजन में सब फंसे होने की जानकारी जैसे ही उसे मिली तो उसने भरथना एक दिन रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 1143 के 27 के समीप ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक दिया ट्रेन के बीच ट्रैक पर रोकने तथा इंजन में शव को निकाला।

Etawah News: महिला का शव नहर में होने की आशंका के चलते गोताखोर टीम ने नहर में की खोजबीन

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा\जसवंतनगर: फिरोजाबाद जिले की एक महिला का शव नहर में होने की आशंका के चलते गोताखोरों की टीम भोगनीपुर गंग नहर में भी खोजबीन में जुटी हुई है।  फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारी खेड़ा निवासिनी 29 वर्षीय महिला आरती देवी पत्नी रामजस सक्सेना जो 12 मार्च की दोपहर अपने घर से गायब हुई थी परिजनों की खोजबीन के दौरान उसकी एक चप्पल गांव से कुछ दूर भोगनीपुर नहर किनारे पड़ी मिली तो परिजनों ने आशंका जताई की महिला नहर में डूबी है। इसी आशंका के आधार पर नगला खंगर थाना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पीएसी कंपनी व गोताखोर नहर में उस महिला के शव की खोजबीन में जुट गए। सुबह यहां भी बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीवामऊ नहर पुल से लेकर बलरई नहर पुल के बीच गोताखोरों की टीम एयर स्टीमर लेकर लगातार जुटी हुई है और महिला के शव की तलाश सांय काल तक जारी थी।  प्रभारी निरीक्षक नगला खंगार महेश सिंह ने बताया गायव हुई महिला के भाई द्वारा 12 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस लगातार उस को ढूंढने का प्रयास कर रही है।