Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भव्य शोभा यात्रा

Etawah News: नट समुदाय के नट मेले में नट बाबा आशाराम की शोभा यात्रा निकली

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ब्लाक जसवंतनगर के ग्राम कुंजपुर में चल रहे नट मेले में नट बाबा आशाराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें कई धार्मिक झांकियां भी शामिल रहीं। शोभा यात्रा का शुभारंभ उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने झंडी दिखाकर किया। मेला स्थल पर स्थित नट बाबा मंदिर से यह शोभायात्रा शुरु हुई। इसमें राम लक्ष्मण, मां दुर्गा भवानी आदि की झांकियों सहित करतब करते हुए नौजवान चल रहे थे। इसके साथ ही नट बाबा की तस्वीर लगे रथ पर नट वजानिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह चल रहे थे। शोभा यात्रा गांव कुंजपुर का चक्कर लगाते हुए नगला वर्मा जीत पहुंची। उसके बाद ग्राम कैलोखर का चक्कर लगाकर वापस गंतव्य स्थल पर पहुंची।  इस शोभायात्रा में शामिल नट बजानिया समाज के स्त्री पुरुष तथा बच्चे ढोल नगाड़ों के धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान नट बजानिया समाज के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की ओर से उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र चौबे को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

Etawah News: गुरुनानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकली

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कलितारन गुरु नानक आया" श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को मुख रखते हुए बड़ी प्रभात फेरी शोभा यात्रा के रुप में गुरुद्वारा करमगंज से निकाली गई जिसमें संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त की।शोभा यात्रा में गुरु नानक देव का संदेश ,"अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे,एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे" भजनों, चित्रों,स्लोगन आदि के माध्यम से दिया गया। "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकारे गुंजायमान हुए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप यात्रा में साथ था गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करने में कोई भी श्रद्धालु एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता था जिसकी सेवा मुख्य ग्रंथी इटावा संभाल रहे थे। पुष्प वर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में चल रहे पांच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी स्वागत सत्कार किया।शोभा यात्रा के दौरान गुरुग्रंथ साहिब के प्रति छोटे बढ़ों सभी का सम्मान देखने काबिल था। सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाते भक्तजन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। श्री गुरुनानक देव जी के जन्मोत्...