Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दो आरोपी गिरफ्तार

Etawah News: होटल कर्मचारी की गला रेतकर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दो दिन पूर्व नगला चित में राजेश यादव की धारदार हथियार से हमला करके हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।  28 वर्षीय राजेश यादव पूना के एक होटल में काम करता था। होली की छुट्टी पर वह अपने घर आया हुआ था। बुधवार को गांव से जवारे निकल रहे थे। इसी में शामिल होने के लिए राजेश अपनी भाभी कांती के साथ घर से निकला था। कुछ ही दूर पहले से घात लगाए बैठे पिता ने उसके दो बेटों के साथ मिलकर राजेश को अपने घर में खींच लिया। उसने शोर मचाकर जब तक आसपास के लोगों को बुलाया तब तक आरोपियों ने गर्दन पर बांका मारकर राजेश को मौत के घाट उतार दिया और भाग गए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले मृतक राजेश यादव और आरोपियों के बीच मे शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसमें राजेश ने आरोपी के थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते आरोपियों ने इस बात की रंजिश मानते हुए हत्या की घटना को अंजाम दे दिया था। घटना में शामिल 3 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार कर लिया गया है और ...