ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा - 2022 को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रुति सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जसवंतनगर परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रश्नपत्र रखने के कक्ष , सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा जनपद स्तरीय सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा साथ साथ परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रश्नपत्र कक्ष के निरीक्षण के दौरान कक्ष में रखे गये प्रश्नपत्रों के समस्त पैकेटों के रख रखाव की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया , जिसमें प्रश्नपत्रों के रख रखाव की स्थिति ठीक पायी गयी। विद्यालय में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु स्थापित सी . सी . टी . वी . नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया , जिसमें सभी सी . सी . टी . वी . कैमरे क्रियाशील स्थिति में पाये गये। इसके उपरांत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राजकीय इंटर कालेज में ही स्थापित जनपदीय नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ड्युटी पर तैना...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें