संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा: कस्बा चकरनगर सर्राफा व्यवसाई विपिन जैन पुत्र श्री कैलाश चन्द्र जैन की आभूषण की दुकान जैन ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर व दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा तिजोरी अलमारी में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपए की 28-29/2022 को लगभग डेढ़ करोड़ की चोरी की गई। जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि चोरी की बारदात हुए तीन दिन से ऊपर हो रहे हैं, चकरनगर पुलिस पीड़ित व्यापारी के परिवार और व्यापार मन्डल के पदाधिकारियों को कोई ठोस संतुष्टि नहीं दे पायीं है। इस चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए व्यापार मंडल को पूर्ण विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है आपके अथक प्रयासों से इस घटना का पर्दाफाश होगा। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान नगर अध्यक्ष सुदर्शन जैन जिला मंत्री इकरार अहमद युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य चक्रेश जैन दिनेश चंद जैन विपिन जैन कैलाश चंद जैन संतोष कुमार वर्मा श्याम जी आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें