Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रक्तदान शिविर

Etawah News: जिला अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, एसएसपी ने किया उद्घाटन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला के सौजन्य से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों नें भी भागीदारी की। वक्ताओं ने कहा कि सोसायटी का शिविर का उद्घाटन बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा नें किया। उन्होंने  कहा कि रक्तदान से बड़ कर कोई दान नहीं है, किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है, रक्तदान स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है तथा इससे हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगो की मदद करना है। साथ ही साथ  रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया।  इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला सचिव लकी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, डी पी सिंह तोमर, भोला सिंह चौहान, बी के यादव, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, हरी शंकर पटेल, श्री निवास वर्मा, इटावा हेल्प डैस्क के विशाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

Etawah News: पीएनबी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

संवाददाता : गुलशन कुमार  इटावा: पंजाब नेशनल बैंक का 129th स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंडल प्रमुख एस.ए.एच. काजमी मंडल कार्यालय इटावा ने स्वतंत्रता  सेनानी लाला लाजपत राय की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया।  केंद्र पर उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बैंक की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं एवं केंद्र पर संचालित निशुल्क प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बताया । पंजाब नेशनल बैंक सभी के सुख दुःख में साथ खड़ा रहता है चाहे कोई व्यवसाय करना हो या बेटा बेटी की पढ़ाई की बात हो सदैव मदद करता रहा है। रक्तदान के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान, महादान होता है। एक व्यक्ति के रक्त दान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा लोगों ने रक्तदान करके कार्यक्रम को सफल बनाया।  इस पर मंडल कार्यालय से पधारे मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी, डीके गुप्ता एवं डॉक्टर ज्योति असिस्टेंट प्रोफेसर, ब्लड बैंक, सैफई तथा राजेश गुप्ता, मल...

Etawah News: मानवता के लिए खाकी का महादान: एसएसपी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: खाकी के फर्ज के साथ-साथ पुलिस मानवता का धर्म निभाकर लोगों का दिल भी जीत रही है। बीते दो सालो के कोरोना काल में कई पुलिसवालों ने प्लाज्मा दान कर मरीजों की जान बचाई। जरूरतमंदों के घर राशन पहुंचाया। संकटकाल में लोगों की मददगार बनी इटावा पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा जिला कारागार में रक्तदान शिविर के आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्तदान किया गया साथ अन्य पुलिस अधिकारी , कर्मचारीगणों द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया गया , रक्तदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान महा दान है इससे लोगो की जान बचाई जा सकती है और इससे रक्तदान करने वाले कि सेहत पर कोई बुरा प्रभाव भी नही पड़ता।