संवाददाता महेश कुमार इटावा: जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र को बचाने के लिए जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर विश्व जैन संगठन इटावा शाखा ने बैठक कर अपना विरोध प्रकट किया। संस्था के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मेल के माध्यम से भी भेजा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया कि अनादिकाल से 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली श्री सम्मेद शिखर (झारखण्ड) को वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर पारसनाथ हिल व मधुवन को इको सेंसिटिव जोन घोषित कर इसमें गैर धार्मिक गतिविधियों व पर्यटन की अनुमति देकर सर्वोच्च जैन तीर्थ का स्वतन्त्र अस्तित्व , पहचान व पवित्रता मिटाने वाला केन्द्रिय वन मंत्रालय द्वारा 02 अगस्त 2019 को जारी नोटिफिकेशन को रद्द किया जाये। इसी को लेकर आज दिल्ली में जंतर मंतर पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में जैन समाज की अन्य संस्थाएं एकजुट होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर को लेकर जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसे अगर जल्द रद्द नहीं किया गया तो जनपद की सभी तहसीलो...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें