ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन भरथना रेलवे स्टेशन के समीप गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर महिला का शव 7 किलोमीटर तक घसिटता रहा। ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन में शव के फंसे होने के चलते ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक इंजन में फंसे महिला के शव को बाहर निकाला। इस दौरान ट्रेन लगभग 40 मिनट तक बीच ट्रैक पर रुकी रही। सुबह समय करीब साढ़े 5 बजे मोहल्ला आदर्श नगर यादव नगर निवासी अनीता पोरवाल पत्नी स्वर्गीय संजय पोरवाल रोज की भांति से रेलवे लाइन किनारे टहल रही थी तभी भागलपुर से चल कर आनंद विहार टर्मिनल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में अनीता पोरवाल आ गई। जहां पर वह चपेट में आई। वहां पर उनका मोबाइल और घर की चाबी छूट गई। जबकि उनका शव गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर सरकता हुआ लगभग 7 किलोमीटर दूर जा पहुंचा। ट्रेन के लोको पायलट को इंजन में सब फंसे होने की जानकारी जैसे ही उसे मिली तो उसने भरथना एक दिन रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 1143 के 27 के समीप ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक दिया ट्रेन के बीच ट्रैक पर रोकने तथा इंजन में शव को निकाला।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें