Etawah News: प्रदेश में सपा भाजपा कर रही तोड़ने की राजनीति, दलित - पिछडा भाईचारा बनाकर भाजपा को करेंगे खत्म
ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बीएसपी के कॉर्डिनेटर और मायावती के करीबी बसपा नेता शमशुद्दीन राईनी बसपा प्रत्याशी गुलनाज बानो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मंच से संबोधन में शमशुद्दीन ने समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। शमशुदीन राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुसलमान को लड़ा कर तोड़ने की राजनीति करती है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी की नेता बहन मायावती लोगों को मिला कर सियासत करती है। भागीदारी देकर सियासत करती है। जो लोग कह रहे थे कि मायावती कही नही है तो देख लेना जब इस चुनाव रिजल्ट आयेगा। मैं बता दूं मेरठ से लेकर सहारनपुर, पूर्वांचल के अंबेडकर में बड़ा हुजूम मुसलमानो का बसपा के साथ देखने को मिला। हम दलित, पिछड़ों के साथ भाईचारा बनाकर भाजपा को खत्म करने का काम करेंगे। मै देख रहा हूं जगह जगह घूम रहा हूं जमीनी स्तर पर इस बार मुसलमानों का अलग रुख रहेगा। उन्होंने कहा इटावा में चाचा भतीजे ताऊ सब ने डेरा डाल रखा है। एक एक घर में जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्हे पता है इस बार बहुजन समाज पार्टी में मुसलमानों ...