Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अधिकारी सचिन कुमार

Etawah News: 21 मार्च को भरथना ब्लॉक कार्यालय में रोजगार मेला

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 21 मार्च को खण्ड विकास कार्यालय भरथना में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।  मेले में हाईस्कूल से स्नातक एवं कम्प्यूटर योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 21 मार्च को सुबह 10 बजे अपने बायोडेटा, सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ खण्ड विकास कार्यालय भरथना में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय आदि देय न होगा।