Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सफारी पार्क इटावा

Etawah News: सफारी पार्क में शावकों की मौत पर सपा नेताओं ने ज्ञापन देकर DM से कार्रवाई की मांग की

ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित सफारी में तीन शावकों की मौत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि लॉयन सफारी विश्वविख्यात सफारी पार्क है। जिसमें आए दिन सफारी प्रशासन के किसी न किसी प्रकार की लापरवाही के चलते शावकों की मौत हो रही है। यहां के अधिकारी चाहते ही नहीं है कि इस सफारी को आगे बढ़ाया जाए। आप लोग जैसा कि जानते हैं कि इटावा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉयन सफारी के रूप में बनाया है। सरकार की शुरू से ही सफारी के लिए मंशा ठीक नहीं है। इसको सहयोग नहीं किया जाता है। सरकार की मंशा ठीक होती, 6 साल से सरकार है अगर सरकार चाहती तो सफारी और ऊपर होती। उसको भी लगातार खराब करने की कोशिश करते हैं। आप समझ गए एक ऐतिहासिक घटना हुई। इसमें शेरनी सोना ने 5 शावकों को जन्म दिया। किसी एक शेरनी को एक साथ पांच शावक देना या अ...

Etawah News: सर्दी से बचाव के लिए सफारी पार्क में वन्यजीवों के लिए लगे हीटर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है इस सर्दी से वन्यजीवों को बचाए रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इटावा सफारी पार्क में जो वन्यजीव हैं उन्हें सर्दी से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इन्हें धूप निकलने पर ही खुले में छोड़ा जाता है ताकि वे सर्दी से बचे रह सकें। इस समय सफारी में 18 शेर हैं जो ब्रीडिंग सेंटर में रखे गए है। इन ब्रीडिंग सेंटरों में बड़े-बड़े हीटर लगाए गए हैं जिससे शेरों को सर्दी से बचाया जा सके तथा ब्रीडिंग सेंटर के तापमान को नियंत्रित किया जा सके। चार शेरों को खुले में छोड़ा जा रहा लेकिन इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि ज्यादा सर्दी के समय इन शेरों को खुले में ना छोड़ा जाए। जिससे यह सर्दी से प्रभावित हो नहीं हो सकें। इसके साथ ही भालू तथा हिरण को भी सर्दी से बचाए जाने के इंतजाम किए गए हैँ। सफारी प्रशासन इस पर पूरी नजर रखे हुए है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही ब्रीडिंग सेंटर में हीटर लगवा दिए गए हैं। इनके माध्यम से तापमान को नियंत्रित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफारी में जो भी वन्...

Etawah news: चार एशियाटिक शेरों को सफारी पार्क में छोड़ा गया, 4D थियेटर भी जल्द होगा चालू

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: सफारी पार्क प्रबंधन नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में जुटा है। प्रबंधन ने लायन सफारी के पांच हेक्टेयर इलाके में चार एशियाटिक शेरों को छोड़ दिया है, जिन्हें देख पर्यटक काफी खुश हैं। अब नए साल पर फोर डी थियेटर को भी चालू करने की तैयारी है। इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि 25 दिसंबर से पर्यटकों के इटावा सफारी पार्क में बड़ी तादाद में आने की उम्मीद है। सफारी का मुख्य आकर्षण एशियाटिक लॉयन है। इसलिए प्रबंधन ने लायन सफारी के पांच हेक्टेयर इलाके में चार शेरों को छोड़ दिया है।  पहले ये शेर एक बाड़े में बंद थे। पर्यटक बंद गाड़ी में बैठ शेरों को खुले में घूमते हुए देखेंगे। जिस हिस्से में शेरों को छोड़ गया है वहां डाक्टरों की एक टीम भी हमेशा मौजूद रहती है। डॉ. राबिन यादव की अगुआई में यह मेडिकल टीम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहती है। अगर कोई शेर किसी पर्यटक पर हमला करता है तो टीम बचाव करेगी।