Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आलोक दीक्षित

Etawah News : आठ नए पदाधिकारी की नियुक्ति के साथ उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई का हुआ विस्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भरथना चौराहे के पास एक होटल में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त लाइन पार शहर अध्यक्ष योगेश पांडे नें शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा की संस्तुति पर जिला कमेटी के अध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री रिषी पोरवाल सहित जिला एंव शहर कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाइन पार शहर कमेटी का विस्तार किया, लाइन पार अध्यक्ष योगेश पांडे नें बताया कि लगभग हर ट्रेड के व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया है,अभी और पदाधिकारियों को भी संगठन से जोड़ा जायेगा, सब मिल कर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। कमेटी में सर्व श्री अनिमेष श्रीवास्तव को लाइन पार शहर महामंत्री, विनय शंकर शर्मा को कोषाध्यक्ष, कैलाश दीक्षित को उपाध्यक्ष, अजय दीक्षित को उपाध्यक्ष, जितेंद्र दुबे को उपाध्यक्ष, सचिन यादव को सचिव , वेद प्रकाश संगठन मंत्री,मनमोहन प्रजापति को सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उघोग मंच जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, नितिश पुरवार अजीत कुमार, जैनुल आबदीन, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, शहर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, ...

Etawah News: दो हजार का नोट जो भी आए उसे बैंक में त्वरित जमा कराएं : आलोक दीक्षित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जैसा कि विदित है कि केंद्र सरकार के द्वारा 2000 के नए नोट अब जारी ना करने व 30 सितम्बर तक इन नोटों को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा की गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि इस निर्णय से किसी भी बन्धु को भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। प्रथम तो पहले ही 2000 के नोट बहुत ही कम संख्या में बाज़ार में प्रचलन में हैं दूसरा सरकार द्वारा इन्हें बैंक में वापिस लेकर दूसरे छोटे नोट देने की व्यवस्था की गई है उसके लिए भी 30 सितम्बर अर्थात 4 माह से भी अधिक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि आप लोग पूर्व की ही भांति इन नोटों का लेनदेन बाजार एवं बैंक से कर सकते हैं।बस सावधानी इतनी रखनी है कि अपने पास जो भी 2000 का नोट आये वो बैंक में जमा करवाते एवं बदलवाते रहें जिससे समय सीमा की अंत में कोई हड़बड़ी न रहे। अतः हड़बड़ी और घबराहट से बचें,बैंकों में लम्बी लाइनें लगाने से बचें थोड़ी सी सावधानी रखते हुए अपना व्यापार पूर्व की ही भांति करते रहें कोई भी समस्या खड़ी नहीं होने वाली है। सरकार का यह कदम बड़ी मात्रा में बेईमानी, भ्रष्टाचार कर काला धन रखने वालों...

Etawah News: त्यौहार पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करे खाद्यय, बिजली एवं वाट माप विभाग

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना संक्रमण काल से पड़ी आर्थिक मार से जूझ रहे व्यापारियों पर होली के त्यौहार पर चेकिंग और जांच के नाम पर उत्पीड़न कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख कड़ी है होली के त्योहार पर जनपद में कई विभागों ने मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है।  खाद्यय विभाग की टीमे सैम्पल भरने के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है वही वाट माप विभाग दुकानों पर अनावश्यक काटे वाट की चेकिंग कर रहा है साथ ही विधुत विभाग बिल जमा कराने के नाम पर व्यापारियों पर दवाब बना रहा है। विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न हो जाने के बाद से अचानक सभी विभाग व्यापारियों का किसी न किसी रूप में उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों को सस्ता चारा समझ कर उत्पीड़न करना व्यापार मंडल कतई बर्दास्त नही करेगा।  उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कोई भी व्यापारी मिलावटी वस्तुओं को न बेचे अपने काँटे बाट पर मुहर लगवा कर कागजात पूरे रखे और बिजली के बिल ...