ब्यूरो संवाददाता इटावा: बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करवाई और गरीबों को कम्बल वितरित किए। ताखा में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए ताखा उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे एवं तहसीलदार के निर्देशन पर लेखपाल रोहित सविता एवं आशीष वर्मा ने कस्बे में दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का काम किया गया। बताते चलें शुक्रवार रात ताखा क्षेत्र में सरकार के निर्देश पर अलाव और गरीबों ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण किए गए। कोई गरीब इस ठंड की चपेट में ना आ जाए उसके लिए प्रशासन स्तर से अलाव की व्यवस्था कराई गई। कस्बे में अलाव जलने की शुरुआत हो गई प्रशासन ने दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जिनमें उसराहार के मुख्य चौराह और भरथाना ऊसरहार मार्ग पर लकड़ियां डलवा कर अलाव जलवा दिए गए। अलाव जलते ही उन पर ताप ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में सुरक्षित रहें ऊनी वस्त्र पहनने के साथ-साथ ठंड से बचाव करने के निर्देश दिया है कहा कि ठंड काफी ज...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें