Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lio safari etawah

Etawah News: शेरनी गार्गी का "एब्डॉमिनल हाईग्रोमा" बीमारी का हुआ सफल ऑपरेशन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: लॉयन सफारी में "एब्डॉमिनल हाईग्रोमा" से ग्रसित शेरनी गार्गी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस संक्रमण को ट्यूमर की श्रेणी में माना जाता है। भारत में किसी एशियाटिक लॉयन में पहली बार यह संक्रमण पाया गया। सफारी पार्क और कानपुर जू के डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन करके गार्गी की जान बचाई है। गार्गी महज 2 वर्ष की है। गार्गी जेसिका की संतान है। गार्गी के सफल ऑपरेशन से सफारी प्रशासन खुश है। गार्गी को हाल ही में पर्यटकों के लिए बाड़े से बाहर ओपन एरिया में छोड़ा गया था। लेकिन बीमारी के चलते उसको अभी अस्पताल में उपचार के लिए रखा गया है। सफारी पार्क के चिकित्सक डॉ. रोबिन यादव ने बताया कि कई दिन से ट्यूमर के दर्द से जूझ रही शेरनी गार्गी अब पूरी तरह स्वस्थ है। कानपुर चिड़ियाघर के डॉक्टर और सफारी के स्थानीय डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया है। सफारी पार्क के डॉ. रोबिन के अनुसार, शेरनी गार्गी एब्डोमिनल हाईग्रोमा से पीड़ित थी। पेट के निचले हिस्से में काफी सूजन आ गई थी। एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर पेट के उस भाग को सुन्न करके सर्जरी की गई है। इस दौरान करीब तीन लीटर ब...