Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नेत्र परीक्षण शिविर

Etawah News: सात दिसम्बर को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/भरथना : समाजसेवी श्यामसुंदर चौरसिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।  बकेवर मार्ग पर स्थित श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर 7 दिसम्बर को समाजसेवी श्याम सुंदर चौरसिया के 69 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में लॉयन्स क्लब भरथना के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चिन्हित रोगियों को मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन के लिए 8 दिसम्बर को कानपुर के डॉ जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय भेजा जाएगा।