Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निशुल्क जल सेवा

Etawah News: भारत विकास परिषद् ने रेलवे स्टेशन पर प्रारम्भ की निशुल्क जल सेवा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में निशुल्क जल सेवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर प्रारम्भ की मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा-2 और विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर रोली चंदन लगाकर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात सभी लोगों ने सम्वेत स्वर में वन्देमातरम का गायन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष और संचालन अत्रि दीक्षित-सचिव ने किया। शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत विकास परिषद भारत माता का सच्चे सेवक के रूप में कार्य कर रहा है हर वर्ष अपनी सेवाएं इटावा पर आने वाले यात्रियों को देता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समय लोग घरों में कोरोना महामारी के डर से बैठे थे उस समय भी भारत विकास परिषद भारत की जनता की सेवा में जुटा हुआ था आप सबका सहयोग अतुलनीय है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे ने कहा कि भारत विकास परिषद 1995 से निरंतर जल सेवा कर रहा है इस वर्ष भी यात्रियों की सेवार्थ निशुल्...