Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डॉ. विवेक यादव

Etawah News: डीपीएस बना डिजिटल एंड हाइब्रिड लर्निंग में जिले का पहला स्कूल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई से सबक लेते हुए दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टैक इवेंट और सीबीएसई ने मिलकर एक अनोखी पहल की शुरुवात की है जिसमें तीनों संस्थाओं ने मिलकर हर जिले से एक स्कूल का चयन किया है जिसमें 1000 बच्चों को डिजिटल और हाइब्रिड लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जाना तय हुआ है। डीपीएस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में बड़ी सफलता पाई है I विशेष बात यह है कि यह प्रशिक्षण कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के सभी बच्चों को दिया जायेगा I कक्षा 11 और 12 में वैकल्पिक होगा I इसमें सीबीएसई के विभिन्न एक्सपर्ट सभी बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।  माइक्रोसॉफ्ट, टैक एवेंट और सीबीएसई ने की संयुक्त पहल डीपीएस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव  ने बताया कि,माइक्रोसॉफ्ट, टैक इवेंट और सीबीएसई की इस संयुक्त पहल पर छात्रों,शिक्षकों एवं अभिभावकों को टेक्नोलॉजी के हर एक क्षेत्र से परिचय कराया जाएगा उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड लर्निंग फाइनेंशियल डिजिटल लिटरेसी के अलावा कुछ हेल्थ प्रोग्राम भी चलाए जाने हैं जिसमें हाइब्रिड...

Etawah News: मॉरीशस के राष्ट्रपति व उप प्रधानमंत्री ने डॉ. विवेक यादव को किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : मॉरीशस सरकार के राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री ने इटावा के एसएमजीआई ग्रुप और दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव को सम्मानित किया है। मॉरीशस सरकार और इंटेलीजेंट माइंड्स ज्यूरी द्वारा डॉ. विवेक यादव का नाम भारत वर्ष के पिछड़े इलाकों में तकनीकी ,व्यावसायिक ,रोजगार परक और  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए  चुना था। मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराज सिंह रूपुन व उप प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दूकुन लुचुमुन द्वारा उन्हे  विश्व हिंदी सचिवालय,पोर्ट लुईस, मॉरीशस में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि,श्रीमती लुचमुन वर्तमान मैं मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री होने के साथ-साथ मॉरीशस की केंद्रीय शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की मंत्री भी हैं। इस अवसर पर *मॉरीशस के विदेश मंत्री श्री एलन गनू और भारत की मारीशस में उच्चायुक्त श्रीमती के. नंदनी सिंगला* भी इस समारोह में मौजूद रहीं I इस पुरुस्कार समारोह में विभिन्न देशों से 40 लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गय...