ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक वार्ड बॉय को सीएमएस ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वार्ड बॉय गोविंद कश्यप की तैनाती अस्पताल की इमरजेंसी में है। लगातार वह बिना सूचना के गायब हो जाता था और ड्यूटी पर समय से नहीं आता था। कई बार चेतावनी के बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ इसी के चलते सीएमएस डॉ एमएम आर्या ने गोविंद को 10 दिनों के लिए निलंबित किया है। डॉ आर्या ने बताया कि अभी तो सिर्फ 10 दिनों के लिए वार्ड बॉय को निलंबित किया है अगर उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ तो उसकी सेवा समाप्त करने के लिए जिस कंपनी से उसकी तैनाती है उसे लिखेंगे। सीएमएस की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें