Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा नुमाइश पंडाल

Etawah News : 15 जुलाई को अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर नुमाइश पंडाल में विशाल सम्मेलन

ब्यूरो संवाददाता इटाव : अहीर जन जागृति यात्रा समिति द्वारा आगामी 15 जुलाई दिन शनिवार को अहीर रेजिमेंट की उचित मांग को लेकर सजातीय बंधुओं का एक विशाल सम्मेलन नुमाइश पंडाल में पूर्वान्ह 11:00 बजे से होने जा रहा है।  प्रदर्शनी पंडाल में 15 जुलाई को होने वाले अहीर जन जाग्रति महासम्मेलन में मुख्य रूप से अहीर रेजीमेंट की मांग रखी जायेगी जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। इस सम्मेलन में देश भर से यादव समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेंगे।  ये जानकारी बुधवार को जिला पंचायत डाक बंगले में बुलाई गई प्रेस वार्ता में सम्मेलन के आयोजन मंडल के पदाधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना में 27 रेजीमेंट है जिनका गठन क्षेत्रीय एवं जाति आधार पर किया गया था। उदाहरणार्थ कुमाऊं रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, महार रेजीमेंट, राजपूताना रेजिमेंट, गोरखा रेजीमेंट आदि। उन्होंने कहा, आजादी के बाद भारत पाकिस्तान एवं चीन के साथ हुए युद्ध में अहीर जाति के सैनिकों एवं अधिकारियों द्वारा अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्रहित में दिए गए बलि...

Etawah News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नुमाइश पंडाल में हुआ कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : मौसम खराब होने के चलते 9वां अंतराष्ट्रीय योगा दिवस कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में आयोजित किया गया। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय सांसद श्री रामशंकर कठेरिया, माननीय सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी इटावा श्री अवनीश कुमार रॉय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा नुमाइश पंडाल में योगाभ्यास किया गया।  देखें विडियो:  मैनपुरी अंडर पास में फसी प्राइवेट बस, जेसीबी से रेस्क्यू कर निकाला बाहर, एक घंटे तक फंसी रही बस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया और सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री राम शंकर कठेरिया द्वारा समस्त लोगो को एक मंत्र करो योग रहो निरोग के बारे में समझा कर अपनी-अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित कर अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।  बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और नेता कार्यकर्ताओ के साथ ही जिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर...