संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/बकेवर : स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत बकेवर से भाजपा के प्रत्याशी डा. संजय दीक्षित ने भरथना तहसील के निर्वाचन कार्यालय पहुँचकर सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्यालय के आसपास चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। बताते चलें कि डा. संजय दीक्षित स्वच्छ-बेदाग व समाजसेवी छवि के हैं, और जनता से जमीनी स्तर पर जुडाव रखते हैं। जिस कारण भाजपा ने समीक्षा उपरांत टिकट दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार डा. संजय दीक्षित भाजपा की सीट जिताने की क्षमता रखते हैं, अब ये तो आने वाला समय बतायेगा कि किसे विजयश्री मिलेगी। डा. संजय दीक्षित ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, उस विश्वास को वह कायम रखेंगी। लोगों की समस्याओं का प्राथमकिता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। पालिका में अभी विकास की बहुत आवश्यकता है, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नामांकन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, निकाय चुनाव संयोजक बृजे...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें