Etawah News: 27 मार्च को अवंकार फ़िल्म प्रोडक्शन मुंबई द्वारा सैफई में कलाकारों को किया जायेगा सम्मानित
संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इटावा में सामाजिक कार्यकर्ता , फ़िल्म व टेलीविजन कलाकार , फ़िल्म निर्माता , रंगकर्मी , राष्ट्रीय कवि , इंस्टाग्राम स्टार , मॉडल , को सम्मानित किया जाएगा। सभी को यह सम्मान सामाजिक कार्यों व कोरोना कॉल में पीड़ितों की मदद , व उनके अभिनय को लेकर दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व इटावा जिला प्रभारी व कार्यक्रम के संयोजक सर्वेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में मैनपुरी के राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी ख्याति प्राप्त संत अनिल गुरु जी महाराज , व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ पदम सिंह ' पदम ' जिनके द्वारा 8 पुस्तकें व छह पत्रिका का प्रकाशन हो चुका है। व आकाशवाणी आगरा मथुरा दूरदर्शन लखनऊ में अपनी प्रस्तुति दे चुके है। जिले की चिट्ठी में भी वह फिरोजाबाद से अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। फकरु फिल्म के प्रोड्यूसर पुलिस फाइल सीरियल के निर्माता संजय शुक्ला मुंबई , संवेदना फाउंडेशन के चेयरमेन व सामा...