ब्यूरो संवाददाता इटावा : सुबह तड़के हुई बारिश के बाद मैनपुरी इटावा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने मैनपुरी फाटक रेलवे अंडर ब्रिज में कई फिट पानी भर गया। जिसके बाद दिल्ली से मध्यप्रदेश जा रही निजी यात्री बस पानी में बीचों बीच जाकर फस गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पानी में फसी बस समेत अन्य वाहनों को बाहर निकाला गया। बस में बैठी सवारियों ने बताया कि लाख मना करने के बावजूद भी बस ड्राइवर ने बस को पानी के अंदर डाल दिया। जिसके बाद बस जैसे ही बीच में पहुंची वैसे ही बस पानी में बंद हो गई। नगर पालिका के सफाई नायक मुश्ते हसन ने बताया कि बारिश का पानी भर जाने के चलते बस ड्राइवर ने बस पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन बस पानी के अंदर फस गई। जैसे ही सूचना लगी वैसे ही अपनी टीम के साथ आकर मशीन की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें