संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/बसरेहर : कस्बा बसरेहर में आज एक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया, वर्तमान में ऐसे विद्यार्थी जो धन के अभाव में विभिन्न प्रकार की पुस्तके नहीं खरीद सकते उनके लिए लाइब्रेरी सबसे अच्छा साधन होता है जहां पर वह अकेडमिक व प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित पुस्तकों का अध्ययन कर सकते है। बसरेहर क्षेत्र के विद्यार्थियों को इटावा राजकीय लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए जाना पडता है जहाँ आने जाने में ही काफी समय नष्ट हो जाता है ऐसे विद्यार्थियों के लिए कस्बे में खुली लाइब्रेरी एक अच्छा बिकल्प रहेगा। बसरेहर में लाइब्रेरी को नहर कोठी कला बम्बा के पास खोला गया है जिसमे वातानुकूलित, इंटरनेट जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस लाइब्रेरी को अजय जाटव व विकास जाटव के संरक्षण मे चलाया जायेगा। लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश कुमार आई.पी.एस. के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर सुग्रीव मौर्य प्रगतिशील व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत समारोह किल्ली रोड स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर पार्क में किया...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें