Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अज्ञात शव बरामद

Etawah News: यमुना नदी से अज्ञात शव हुआ बरामद, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

ब्यूरो संवाददाता इटावा : लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी के जल में बहादुरपुर गांव के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई दिनों से पानी में शव दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी पर लवेदी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव पिछले करीब 1 सप्ताह से पड़ा हुआ है। आस पास के ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से यमुना नदी के पानी में शव पड़ा हुआ है। परंतु पुलिस के द्वारा शव को उठाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। शनिवार को बहादुर गांव में किसी बुजुर्ग के निधन होने पर लोग यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। तब ही लोगों ने शव को पड़ा हुआ था। इससे पहले भी कुछ लोगों ने शव को चार पांच दिन पहले पानी के किनारे पर पड़ा देखा था। सूचना पर लवेदी थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी के पानी से निकलवाने में जुट गए। इस मामले में थानाध्यक्ष लवेदी विश्वनाथ मिश्रा से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि शव अंतिम संस्कार वाला लग रहा है। शव पर कफन का कपड़ा भी लिपटा है। सूचना पर शव क...