Skip to main content

Posts

Showing posts with the label माउण्ट लिट्रा

Etawah News: माउण्ट लिट्रा के शौर्य सिंह ने सी.बी.एस.ई. नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, इटावा के छात्र शौर्य सिंह ने सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर इटावा जनपद का नाम रौशन किया।  गाजियाबाद में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 100 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया जो कि अपने अपने जोन की कल्स्टर प्रतियोगिता जीत कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के शौर्य सिंह और वंश तोमर वाराणसी में हुई जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए चयनित हुए जिसमें शौर्य सिंह ने अण्डर-14  में स्वर्ण जीता। शौर्य के माता पिता ने उसकी कामयाबी पर स्कूल, कोच और सभी अध्यापकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, वाइस चेयरमैन डा0 विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने शौर्य की इस कामयाबी पर उसके माता पिता और इटावा जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अलग-अलग गतिविधियों में मौका देकर बच्चों की प्रतिभा और कौशलो का विकास कर उनको आगे बढ़ने में सहायता करनी चाहिए जिससे वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।