Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तिलक समारोह

Etawah News: तिलक समारोह में चले ईंट-पत्थर, झगडा देख दो लडकियां हुई बेहोश

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना : थाना भरथना कोतवाली कस्बा के एसएवी इंटर कालेज वाली गली नवीन मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक मैरिज होम में रात्रि करीब 10 बजे चल रहे एक तिलकोत्सव में उस समय भगदड़ मच गई, जब दो गांवों के युवाओं के बीच डोसा खाने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।  देखें विडियो:  मैनपुरी अंडर पास में फसी प्राइवेट बस, जेसीबी से रेस्क्यू कर निकाला बाहर, एक घंटे तक फंसी रही बस लड़ाई झगड़ा देख कर दो लड़कियां बेहोश हो गईं और मारपीट में युवाओं के दोनों पक्षों से चार लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया दिया है। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेटियापुरा निवासी जयकिशन के बेटे का तिलकोत्सव समारोह चल रहा था। समारोह में आस-पास क्षेत्र के तमाम रिश्तेदार मित्र आमंत्रित थे। समारोह के दौरान ग्राम गोपियागंज के कुछ युवाओं में एक डोसा को लेकर ग्राम बेटियापुर के युवाओं से विवाद हो गया था। इस दौरान पहले हाथापाई हुई फिर जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने फिल्हाल मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाल लिया है। पु...

Etawah News: तिलक समारोह में मिली कार से दूल्हे ने 5 को रौंदा, बुआ की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में पीएसी में सिपाही पद पर तैनात जवान ने तिलक समारोह में मिली कार का ट्रायल लेने पर अपने ही पांच रिश्तेदारों को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी बुआ की मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद खुशी में आए रिश्तेदारों में मातम छा गया। इकदिल थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के अरुण कुमार की शादी फफूंद से तय हुई जिस पर अकबरपुर गांव के काव्या मैरिज हाल में एक तिलक समारोह हुआ था। इसमें लड़की वालों ने दहेज में दूल्हे को कार दी थी। तिलक समारोह पूरा होने के बाद कार की पूजा करने के लिए रिश्तेदार इकट्‌ठा हुए। पंडित ने कार का पूजन कराया। पूजन के बाद कार के आगे नारियल फोड़ा गया। जैसे ही दूल्हे ने कार आगे बढ़ाई, उससे गलती से एक्सीलेटर ज्यादा दब गया। जिसे दूल्हा कंट्रोल नहीं कर पाया और कार सामने खड़े रिश्तेदारों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दूल्हे की बुआ सरला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिश्तेदारों में शिवम, धर्मेंद्र, शशिचंद्रा और 10 साल की मिली गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायलों का सैफई PGI में इलाज चल रहा है। मृ...