Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसबीआई बैंक इटावा

Etawah News : बंद एसबीआई बैंक में सायरन बजने से मचा हड़कंप, दुकानदारों ने बुलाई पुलिस

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर में कोतवाली इलाके के सराय शेख तिकोनिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अचानक सायरन से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सायरन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार होने के कारण बैंक बंद थी। जिस वजह करीब 5 मिनट तक सायरन बजने के बाद बंद हो गया। पुलिस का कहना है कि कई बार तकनीकी खामी के चलते सायरन बज जाता है। कोतवाली इलाके के सराय शेख तिकोनिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सायरन बजने से मचा हड़कंप स्टेट बैंक में एकाएक सायरन बजने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक का सायरन बजने से स्थानीय लोगों ने तात्कालिक तौर पर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। करीब 5 मिनट बजने के बाद अपने आप ही बंद हो गया। सायरन बजने और बंद होने के पीछे कोई तकनीकी कारण माना जा रहा है। मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने शार्ट सर्किट से सायरन बजने की बात को माना है। लेकिन यह बात अभी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया नहीं जा सकता कि आखिर बंद बैंक में सायरन क्यों बजा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आए दिन इसी तरीके से हूटर बजता रहता है और लोग परेशान रहते हैं।