ब्यूरो संवाददाता इटावा: आखिरकार भूमाफिया के आतंक से परेशान 70 वर्षीय वृद्धा रामवेटी को कौन न्याय देगा? जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसी उम्मीद बेईमानी लगती है।जी हाँ हम बात कर रहे हैं उस वृद्धा की जिसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इंसाफ के लिए आवाज उठाई थी।लेकिन उलटे उसके खिलाफ ही पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।पूर्व में तहसील दिवस में शिकायती पत्र दे चुकी वृद्धा ने बुधवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। आज हम मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल की सच्चाई सामने ला रहे हैं।इस पर लोग जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायतें दर्ज कराते हैं।मगर इसके निस्तारण में खूब मनमानी की जा रही है।इसमें अफसर दफ्तर में बैठे-बैठे मनचाही रिपोर्ट लगा रहे हैं।ऐसा ही एक मामला थाना ऊसराहार में सामने आया है।जिसमें न्याय के लिए दर-दर भटक रही वृद्धा के आवेदन के खिलाफ ही रिपोर्ट भेज दी गई है। ताखा ब्लॉक के भूटा निवासी 70 वर्षीय रामवेटी पत्नी दिलासराम ने पूर्व में 17 सितम्बर को आयोजित तहसील दिवस में जिला अधिकारी अविनाश राय से खुद की जमीन पर भूमाफिया द्वारा जबरन लेखपाल से मिलीभगत करके चकरोड...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें