ब्यूरो संवाददाता इटावा: सुप्रसिद्ध कव्वाली किंग निजामी बंधुओं ने इटावा महोत्सव के मंच से गाया मेरे मौला का जिसपे करम हो गया वो तो सत्यम शिवम सुंदरम हो गया। इसी के साथ कई मशहूर सूफी कव्वालीयो के साथ जोधा अकबर , बजरंगी भाईजान सहित कई हिट कव्वालियां गाकर पंडाल में समां बांध दिया। इटावा महोत्सव समिति के तत्वावधान में नुमाइश पंडाल में आयोजित कब्बाली नाइट एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह , एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र नाथ , उप जिलाधिकारी सदर सचिव महोत्सव समिति विक्रम राघव , तहसीलदार जसवंतनगर प्रभात राय , ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी समेत संयोजक मंडल के सदस्य तथा कार्यक्रम के सह संयोजक सौरभ दुबे व उनका स्टाफ मौजूद रहा।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें