ब्यूरो संवाददाता इटावा: सेंट मेरी में आयोजित एनुअल एथेलेटिक मीट एवं पीटी डिस्प्ले में आज विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न हाउस द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । जिसके बाद विभिन्न हाउस के द्वारा मार्च पास्ट में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा राजू राणा ने कहा कि युवा ही देश का स्वर्णिम भविष्य व देश की अमूल्य धरोहर भी होते है आज विद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग कर रहे सभी छात्र छात्राये बेहद ही प्रतिभा शाली व ऊर्जावान है और आज सभी ने प्रतियोगिताओ में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूँ कि वे जीवन मे आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा व प्रदर्शन के दम पर अपने देश व विद्यालय का नाम रोशन करें। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ने भी सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के इंडिविजुअल कैप्टन में सीनियर बॉयज मे...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें