ब्यूरो संवाददाता इटावा : बिजली कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल का अब जिले में असर पड़ना शुरू हो चुका है। जिले के शहरी इलाकों में सप्लाई जैसे तैसे चल रही है , लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब होते जा रहे हैं। पीड़ित लोग सड़कों पर उतर कर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे हैं। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के विक्रमपुरा इलाके में लोगों ने ईंट , पेड़ काटकर सड़क पर डालकर मार्ग जाम कर दिया। मामले की जानकारी पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। रविवार को शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के विक्रमपुरा क्षेत्र में दर्जनों गांव के लोगों ने एकत्रित होकर आगरा-इटावा मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थाना सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और जल्दी बिजली सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया। गुस्साए लोगो ने बताया कि घरों में पानी नहीं है। दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं , ऐसे में बिना बिजली कैसे काम चलेगा। हम लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। जानवरों के लिए पानी नहीं ह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें