ब्यूरो संवाददाता यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्मज हो गई है। संघर्ष समिति ने 72 घंटे के कार्य बहिष्कार आंदोलन का ऐलान था जिसे एक दिन पहले ही वापस ले लिया गया है। हड़ताल वापसी के ऐलान के साथ ही ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी बिजली सप्लाेई ठप हो उसे जल्द् से जल्दन शुरू किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हों वे तुरंत वहां जाकर अपनी ड्यूटी सम्भालें। शनिवार की रात सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा रही थी लेकिन रविवार को जब कर्मचारी नेता एक बार फिर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और चेयरमैन एम देवराज के साथ बैठै तो काफी सकारात्म क ढंग से बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद बिजली कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल खत्मा करने की घोषणा कर दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार पहले भी बातचीत के लिए तैयार थी। आज की वार्ता सकारात्म क रही है। सभी कर्मचारियों से अपील है कि तत्काल काम पर लौट जाएं। यह आश्वासन भी दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही को वापस लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संगठनों को धन्यकवाद देते ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें